रिश्ता....जिंदगी में हुए या बनाए गए विभिन्न प्रकार के संबंधों की दास्ताँ ! जिंदगी जीने के लिए रिश्ते का होना बेहद जरूरी होता है ! रिश्ता बिना हमारा जीवन नीरस होता है ! जिंदगी में स्थापित रिश्तों के दो माध्यम होते हैं ! एक जो रिश्ते हमारे पृथ्वी पर आने के साथ खुद ब खुद ऊपर से हीं बनकर आते हैं और दूसरा जो हम पृथ्वी पर आने के बाद बनाते हैं ! दोनों रिश्ते जिंदगी में बेहद खास होते हैं ! ये रिश्ते जिंदगी के साथ हमें कई नए आयामों से गुजारते हैं जो हमें नए अनुभव प्रदान करते हैं ! रिश्ते हमारी जिंदगी को मजबूत बनाते हैं ! रिश्ते बनाने की कोई उम्र निर्धारित नहीं होती बल्कि जिंदगी के हर पड़ाव पर रिश्ता बनाया जा सकता है ! बने हुए रिश्ते किसी भी लाभ-हानि , किसी भी मतलब , अपेक्षाओं और आकाक्षाओं से इतर होते हैं ! स्थापित रिश्तों का बने रहना और चलते रहने में हमारी आपसी समझ महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ! समय और परिस्थिति के अनुसार रिश्तों की स्थापना और टूट भी होती रहती है , पर रिश्ते में आए कुछ खट्टे अनुभव और बात को दरकिनार करके रिश्ते में आई उदासीनता और रिक्तता को दूर कर उसे पुनर्जीवित और पुन: स्थापित करना जिंदगी को खूबसूरत बनाता है , पर टूटे रिश्ते को पुन: स्थापित होने का समय सीमा होता है जिसके अंदर वह रिश्ते पुन: स्थापित होते हैं और रिश्ता पूर्ववत हो जाता है लेकिन समय सीमा पार करते हीं पूर्व बने रिश्ते को पुन: स्थापित करने की जो संभावना होती है वह संकुचित होती जाती है और अंत में वह क्षीण हो जाती है ! रिश्ते की इस समय सीमा का निर्धारण भी उस रिश्ते में बँधे लोग और उसकी गहराई करते हैं ! रिश्ते बनाना बड़ी बात नहीं बल्कि उसे निभाना बड़ी बात होती है ! बने हुए रिश्तों की गहराई सामयिक परिस्थितियों के साथ पता चलती है ! शब्दों से रिश्तों की गहराई और उसका स्थायित्व बताने वाले रिश्ते की कसौटी पर प्राय: खड़े नहीं उतरते ! रिश्ते की गहराई बताने की आवश्यकता नही पड़ती बल्कि यह तो महसूस हो जाती है ! रिश्तों के माध्यम से हम जीवन के उन पहलूओं को स्पर्श करते हैं जो अनेक खट्टे-मीठे अहसासों से रूबरू करवाते हैं ! रिश्तों में बँधे लोगों की आपसी पहल, समझ और प्रयास पर रिश्तों की उम्र निर्धारित होती है ! जिंदगी में बनाए हुए रिश्तों की संख्या भले हीं कम हो पर जो रिश्ते बनाए गए हैं उसे सहेजना हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है ! Vinayak Suman Get link Facebook X Pinterest Email Other Apps September 04, 2019 Read more