Posts

Showing posts from August, 2021

अटल...एक व्यक्ति नहीं, एक विचार

        स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास को जब-जब स्मरण किया जाएगा या उसकी पुनरावृत्ति की जाएगी तब-तब एक नाम जो सबका ध्यानाकर्षण करेगा वह है अटल बिहारी वाजपेयी। भारतीय लोकतंत्र और राजनीति में उनकी आस्था अपने आप में एक पराकाष्ठा है। वे जब तक सक्रिय राजनीति में रहे, क्या पक्ष क्या विपक्ष, उन्होंने सबके दिलों में जगह बनाई। हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राजनीति करने वाले अटल एक आदर्श पुरुष थे।         अपने सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा देशहित की बात की और जब भी उन्हें कोई पद मिला तो उन्होंने अपने कार्य से ना सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि उस पद की गरिमा भी बढ़ाई। जनता दल की सरकार में जब वे विदेश मंत्री बने तो भारत की विदेश नीति को बेहतर बनाने हेतु उन्होंने खूब प्रयास किया। राजनीति में उनका संघर्ष भरसक लम्बा रहा लेकिन उन्होंने सदा जनहित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया और संसद में अपनी बुलन्द आवाज से सरकार को सोंचने पर मजबूर किया। अपने कङे संघर्ष और अथक प्रयास से उन्होंने एक बेहद छोटी पार्टी को देश भर में फैलाया, लोगों तक अपने विचार पहुं...

स्वतंत्र भारत में अशिक्षा रूपी गुलामी की जंजीरें

         स्वतंत्रता किसी भी राष्ट्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण ताकत होती है। एक स्वतंत्र राष्ट्र हीं अपने हर क्षेत्र में बेहतर शासन की स्थापना कर सकता है। जब हम स्वतंत्र भारत की बात करते हैं तो हमारे जेहन में कठिन त्याग, समर्पण और परिश्रम से पाई गई अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के अनेक किस्से उभर आते हैं।          1947 में मिली स्वतंत्रता से अबतक के कालखण्ड में भारत ने कई क्षेत्रों में बेतहाशा और उल्लेखनीय तरक्की की है जिस पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। भारतवर्ष में उन सारी तरक्कियों के बावजूद आजादी के वर्षों बीत जाने के पश्चात् भी जो सबसे बड़ी गुलामी की जंजीरें फैली हैं वह है "अशिक्षा" की। यह एक ऐसी गुलामी है जो कई तरह की नफरतें, द्वेष, क्लेश को जन्म देती हैं जो स्वतंत्रता पर गहरी चोट करती हैं। धार्मिक व जातीय भेदभाव, आपसी झगड़े इसी अज्ञानता रूपी गुलामी का प्रतिफल है। महिलाओं, लड़कियों पर बढता सरेआम अत्याचार, बच्चों द्वारा मजदूरी और भिक्षावृति एवं उनकी अज्ञानता का फायदा उठाकर उनका गलत कार्यों में इस्तेमाल करना आदि गतिविधियाँ अशिक्षा के कारण ह...

महिला उत्थान की राह में खड़े यक्ष प्रश्न

जब-जब महिला सुरक्षा की बात आती है तब तक पूर्व में घटित या वर्तमान में घट रही महिला उत्पीड़न, बलात्कार, छेङछाङ जैसी समस्या हम सभी को चिढा रही होती है। समस्याओं को देखकर लड़कियों व महिलाओं को उन्हें अपनी आजादी पर काली गहरी साया सा प्रतीत होता है। आज हम महिला सशक्तिकरण के लाख दावे कर लें लेकिन दूसरी ओर महिला शक्ति को दमन करती हुई वारदात हर बार उनकी पोल खोलती रहती है। हम डरे और सहमे हुए इस माहौल के शिकार महिलाओं को नजरअंदाज कर महिला सशक्तिकरण की बात धरातल पर कतई नहीं उतार सकते।              बढ़ते हुआ समय चक्र आज इस घङी में आ पहुंचा है जब महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को सीधी चुनौती दे रही है। यूं कहें कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। उनकी सहभागिता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। घर के कामकाज से लेकर देश की सीमा पर सुरक्षा प्रहरी सरीखा साहसी कार्य को अंजाम देना उन महिलाओं की काबिलियत और उनकी अदम्य क्षमता का द्योतक है। इन सबके बावजूद हर दिन कहीं ना कहीं से महिलाओं के उत्पीङन की घटना आती हीं रहती है। 21वीं सदी के इस भारत में आज भी पुरूषों की प...