अटल...एक व्यक्ति नहीं, एक विचार
स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास को जब-जब स्मरण किया जाएगा या उसकी पुनरावृत्ति की जाएगी तब-तब एक नाम जो सबका ध्यानाकर्षण करेगा वह है अटल बिहारी वाजपेयी। भारतीय लोकतंत्र और राजनीति में उनकी आस्था अपने आप में एक पराकाष्ठा है। वे जब तक सक्रिय राजनीति में रहे, क्या पक्ष क्या विपक्ष, उन्होंने सबके दिलों में जगह बनाई। हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राजनीति करने वाले अटल एक आदर्श पुरुष थे। अपने सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा देशहित की बात की और जब भी उन्हें कोई पद मिला तो उन्होंने अपने कार्य से ना सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि उस पद की गरिमा भी बढ़ाई। जनता दल की सरकार में जब वे विदेश मंत्री बने तो भारत की विदेश नीति को बेहतर बनाने हेतु उन्होंने खूब प्रयास किया। राजनीति में उनका संघर्ष भरसक लम्बा रहा लेकिन उन्होंने सदा जनहित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया और संसद में अपनी बुलन्द आवाज से सरकार को सोंचने पर मजबूर किया। अपने कङे संघर्ष और अथक प्रयास से उन्होंने एक बेहद छोटी पार्टी को देश भर में फैलाया, लोगों तक अपने विचार पहुं...
Comments
Post a Comment