Posts

चुनौतियों से भरा सेवा का सफर

                जिंदगी जीने के अपने-अपने सलीके, अपना-अपना अंदाज है। उसी से तय होती है आपकी जिंदगी की व्यापकता। इसमें कोई संदेह नहीं कि जिंदगी को बनाने में कर्मों का बड़ा योगदान होता है। वैसे यह तो लोगों पर निर्भर करता है कि वे अपनी जिंदगी को कैसा आयाम देना चाहते हैं।              खुद के लिए जीना हो तो कैसे भी जी लें जिंदगी लेकिन दूसरों के सेवार्थ जीने को ही अगर आपने अपनी जिंदगी जीना बना लिया तो यह कतई आसान नहीं। अनन्य बाधाएं, लम्बा संघर्ष पथ, विचलित कर देने वाली परिस्थितियां, नित नई उपजती चुनौतियां आपको हर वक्त डिगाने को आमदा रहती हैं। आपके जज्बे, जुनून, जिद, जिजीविषा, जूझारूपन, साहस और परिश्रम का हर पल इम्तेहान होता रहता है। ऐसे में मौजूदा वक्त की समस्याओं से पार पाने को प्रयासरत रहते हुए भविष्य में आने वाली हर बड़ी से बड़ी चुनौतियों का भी ध्यान रखना होता है, उनसे जूझने और उनके समाधान को तैयार भी रहना पड़ता है। इसमें कभी-कभी तो ऐसी परिस्थिति बन जाती है कि एक ओर ना डिगने की ज़िद तो दूसरी ओर आपको तोड़ने वाली चट्टा...

खुद की सामर्थ्यता बेहद जरूरी

          किसी भी कार्य को करने का माद्दा खुद में विकसित करना चाहिए क्योंकि अन्य लोगों के भरोसे होने पर उस कार्य के स्थायित्व को खतरा होता है। आपके कार्य के साथ आने वालों की होङ लग सकती है लेकिन बहुत कम लोग उस कार्य को अपना समझकर, अपनी जिम्मेदारी समझकर निरन्तर रूप से कार्यरत होते हैं।            इन सबके बीच भी आप खुद में उस कार्य को करने की क्षमता विकसित करें नहीं तो किसी को भी आपके कार्य से कटते देर नहीं लगती। ऐसे में आप अर्श से सीधा फर्श पर ना आ जाएं इसके लिए आपको यह मानकर चलना पड़ेगा कि आप अकेले हैं। इसका यह अर्थ तो कदापि नहीं कि कोई भी कार्य खास तौर पर यदि वह सामाजिक हो तो आप अकेले सम्पादित कर लेंगे। लोगों का तो साथ चाहिए ही होगा लेकिन जो लोग आपसे जिस रूप में जुड़े ये निश्चित नहीं कि वे आपसे हमेशा उसी रूप में जुड़े रहेंगे।           एक बात अकाट्य सत्य है कि निर्भरता हमेशा आपको ऐसी जगह पर रखती है जहां आपकी एक ओर गहरी खाई होती है। निर्भरता की डोर हल्की भी ढीली हुई तो खाई आपका इंतजार कर रही होती है। अत...

अटल...एक व्यक्ति नहीं, एक विचार

        स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास को जब-जब स्मरण किया जाएगा या उसकी पुनरावृत्ति की जाएगी तब-तब एक नाम जो सबका ध्यानाकर्षण करेगा वह है अटल बिहारी वाजपेयी। भारतीय लोकतंत्र और राजनीति में उनकी आस्था अपने आप में एक पराकाष्ठा है। वे जब तक सक्रिय राजनीति में रहे, क्या पक्ष क्या विपक्ष, उन्होंने सबके दिलों में जगह बनाई। हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राजनीति करने वाले अटल एक आदर्श पुरुष थे।         अपने सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन में उन्होंने हमेशा देशहित की बात की और जब भी उन्हें कोई पद मिला तो उन्होंने अपने कार्य से ना सिर्फ लोगों का दिल जीता बल्कि उस पद की गरिमा भी बढ़ाई। जनता दल की सरकार में जब वे विदेश मंत्री बने तो भारत की विदेश नीति को बेहतर बनाने हेतु उन्होंने खूब प्रयास किया। राजनीति में उनका संघर्ष भरसक लम्बा रहा लेकिन उन्होंने सदा जनहित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया और संसद में अपनी बुलन्द आवाज से सरकार को सोंचने पर मजबूर किया। अपने कङे संघर्ष और अथक प्रयास से उन्होंने एक बेहद छोटी पार्टी को देश भर में फैलाया, लोगों तक अपने विचार पहुं...

स्वतंत्र भारत में अशिक्षा रूपी गुलामी की जंजीरें

         स्वतंत्रता किसी भी राष्ट्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण ताकत होती है। एक स्वतंत्र राष्ट्र हीं अपने हर क्षेत्र में बेहतर शासन की स्थापना कर सकता है। जब हम स्वतंत्र भारत की बात करते हैं तो हमारे जेहन में कठिन त्याग, समर्पण और परिश्रम से पाई गई अंग्रेजों की गुलामी से आजादी के अनेक किस्से उभर आते हैं।          1947 में मिली स्वतंत्रता से अबतक के कालखण्ड में भारत ने कई क्षेत्रों में बेतहाशा और उल्लेखनीय तरक्की की है जिस पर हम सभी को गर्व होना चाहिए। भारतवर्ष में उन सारी तरक्कियों के बावजूद आजादी के वर्षों बीत जाने के पश्चात् भी जो सबसे बड़ी गुलामी की जंजीरें फैली हैं वह है "अशिक्षा" की। यह एक ऐसी गुलामी है जो कई तरह की नफरतें, द्वेष, क्लेश को जन्म देती हैं जो स्वतंत्रता पर गहरी चोट करती हैं। धार्मिक व जातीय भेदभाव, आपसी झगड़े इसी अज्ञानता रूपी गुलामी का प्रतिफल है। महिलाओं, लड़कियों पर बढता सरेआम अत्याचार, बच्चों द्वारा मजदूरी और भिक्षावृति एवं उनकी अज्ञानता का फायदा उठाकर उनका गलत कार्यों में इस्तेमाल करना आदि गतिविधियाँ अशिक्षा के कारण ह...

महिला उत्थान की राह में खड़े यक्ष प्रश्न

जब-जब महिला सुरक्षा की बात आती है तब तक पूर्व में घटित या वर्तमान में घट रही महिला उत्पीड़न, बलात्कार, छेङछाङ जैसी समस्या हम सभी को चिढा रही होती है। समस्याओं को देखकर लड़कियों व महिलाओं को उन्हें अपनी आजादी पर काली गहरी साया सा प्रतीत होता है। आज हम महिला सशक्तिकरण के लाख दावे कर लें लेकिन दूसरी ओर महिला शक्ति को दमन करती हुई वारदात हर बार उनकी पोल खोलती रहती है। हम डरे और सहमे हुए इस माहौल के शिकार महिलाओं को नजरअंदाज कर महिला सशक्तिकरण की बात धरातल पर कतई नहीं उतार सकते।              बढ़ते हुआ समय चक्र आज इस घङी में आ पहुंचा है जब महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को सीधी चुनौती दे रही है। यूं कहें कि महिलाएं पुरुषों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं। उनकी सहभागिता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। घर के कामकाज से लेकर देश की सीमा पर सुरक्षा प्रहरी सरीखा साहसी कार्य को अंजाम देना उन महिलाओं की काबिलियत और उनकी अदम्य क्षमता का द्योतक है। इन सबके बावजूद हर दिन कहीं ना कहीं से महिलाओं के उत्पीङन की घटना आती हीं रहती है। 21वीं सदी के इस भारत में आज भी पुरूषों की प...

टूटती सांसों का दौर

 टूटती_सांसों_का_दौर कोरोना वायरस ने भारत को कितनी बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है इसकी बानगी हर ओर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ती है। लोगों का जिंदगी और मौत से जूझने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। यह वह दौर है जिसमें लोग अपनी नजरों के सामने हीं बेबस और लाचार होकर अपनों की हीं सांसें टूटती देख रहे हैं। क्या घर, क्या बाहर हर जगह लोग घुटते नजर आ रहे हैं। लोगों के मन में अपनी जिंदगी में आई इस काली साया का गंभीर दहशत है। चीख-पुकार, रुदन, क्रंदन, अश्रु भरे नयन, चित्कार करती आवाजें इस महामारी की भयावहता को और गंभीर रूप दे रहे हैं। शायद हीं ऐसा कोई इलाका हो जहां इस वैश्विक महामारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई हो और लोगों को अपनी चपेट में ना लिया हो। इसमें कोई शंका नहीं कि मौजूदा दौर बेहद ही डरावना और रुह कंपा देने वाली है। कोरोना का प्रसार इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा बहुत ज्यादा है जिसका एकमात्र कारण है कि हमारी सरकारें इस बार इसके प्रसार को शय देती रही और अब जब हालात बद से बदतर हो चुके हैं, अस्पतालों में बेड खाली नहीं हैं, ऑक्सीजन की भयानक कमी हो रही है, स्वास्थ्य संबंधी सामग्रियां कम पड़ ...

रिश्ता....जिंदगी में हुए या बनाए गए विभिन्न प्रकार के संबंधों की दास्ताँ ! जिंदगी जीने के लिए रिश्ते का होना बेहद जरूरी होता है ! रिश्ता बिना हमारा जीवन नीरस होता है ! जिंदगी में स्थापित रिश्तों के दो माध्यम होते हैं ! एक जो रिश्ते हमारे पृथ्वी पर आने के साथ खुद ब खुद ऊपर से हीं बनकर आते हैं और दूसरा जो हम पृथ्वी पर आने के बाद बनाते हैं ! दोनों रिश्ते जिंदगी में बेहद खास होते हैं ! ये रिश्ते जिंदगी के साथ हमें कई नए आयामों से गुजारते हैं जो हमें नए अनुभव प्रदान करते हैं ! रिश्ते हमारी जिंदगी को मजबूत बनाते हैं ! रिश्ते बनाने की कोई उम्र निर्धारित नहीं होती बल्कि जिंदगी के हर पड़ाव पर रिश्ता बनाया जा सकता है ! बने हुए रिश्ते किसी भी लाभ-हानि , किसी भी मतलब , अपेक्षाओं और आकाक्षाओं से इतर होते हैं ! स्थापित रिश्तों का बने रहना और चलते रहने में हमारी आपसी समझ महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ! समय और परिस्थिति के अनुसार रिश्तों की स्थापना और टूट भी होती रहती है , पर रिश्ते में आए कुछ खट्टे अनुभव और बात को दरकिनार करके रिश्ते में आई उदासीनता और रिक्तता को दूर कर उसे पुनर्जीवित और पुन: स्थापित करना जिंदगी को खूबसूरत बनाता है , पर टूटे रिश्ते को पुन: स्थापित होने का समय सीमा होता है जिसके अंदर वह रिश्ते पुन: स्थापित होते हैं और रिश्ता पूर्ववत हो जाता है लेकिन समय सीमा पार करते हीं पूर्व बने रिश्ते को पुन: स्थापित करने की जो संभावना होती है वह संकुचित होती जाती है और अंत में वह क्षीण हो जाती है ! रिश्ते की इस समय सीमा का निर्धारण भी उस रिश्ते में बँधे लोग और उसकी गहराई करते हैं ! रिश्ते बनाना बड़ी बात नहीं बल्कि उसे निभाना बड़ी बात होती है ! बने हुए रिश्तों की गहराई सामयिक परिस्थितियों के साथ पता चलती है ! शब्दों से रिश्तों की गहराई और उसका स्थायित्व बताने वाले रिश्ते की कसौटी पर प्राय: खड़े नहीं उतरते ! रिश्ते की गहराई बताने की आवश्यकता नही पड़ती बल्कि यह तो महसूस हो जाती है ! रिश्तों के माध्यम से हम जीवन के उन पहलूओं को स्पर्श करते हैं जो अनेक खट्टे-मीठे अहसासों से रूबरू करवाते हैं ! रिश्तों में बँधे लोगों की आपसी पहल, समझ और प्रयास पर रिश्तों की उम्र निर्धारित होती है ! जिंदगी में बनाए हुए रिश्तों की संख्या भले हीं कम हो पर जो रिश्ते बनाए गए हैं उसे सहेजना हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है ! Vinayak Suman