Posts

Showing posts from February, 2023

खुद की सामर्थ्यता बेहद जरूरी

          किसी भी कार्य को करने का माद्दा खुद में विकसित करना चाहिए क्योंकि अन्य लोगों के भरोसे होने पर उस कार्य के स्थायित्व को खतरा होता है। आपके कार्य के साथ आने वालों की होङ लग सकती है लेकिन बहुत कम लोग उस कार्य को अपना समझकर, अपनी जिम्मेदारी समझकर निरन्तर रूप से कार्यरत होते हैं।            इन सबके बीच भी आप खुद में उस कार्य को करने की क्षमता विकसित करें नहीं तो किसी को भी आपके कार्य से कटते देर नहीं लगती। ऐसे में आप अर्श से सीधा फर्श पर ना आ जाएं इसके लिए आपको यह मानकर चलना पड़ेगा कि आप अकेले हैं। इसका यह अर्थ तो कदापि नहीं कि कोई भी कार्य खास तौर पर यदि वह सामाजिक हो तो आप अकेले सम्पादित कर लेंगे। लोगों का तो साथ चाहिए ही होगा लेकिन जो लोग आपसे जिस रूप में जुड़े ये निश्चित नहीं कि वे आपसे हमेशा उसी रूप में जुड़े रहेंगे।           एक बात अकाट्य सत्य है कि निर्भरता हमेशा आपको ऐसी जगह पर रखती है जहां आपकी एक ओर गहरी खाई होती है। निर्भरता की डोर हल्की भी ढीली हुई तो खाई आपका इंतजार कर रही होती है। अत...