टूटती सांसों का दौर
टूटती_सांसों_का_दौर कोरोना वायरस ने भारत को कितनी बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है इसकी बानगी हर ओर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ती है। लोगों का जिंदगी और मौत से जूझने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। यह वह दौर है जिसमें लोग अपनी नजरों के सामने हीं बेबस और लाचार होकर अपनों की हीं सांसें टूटती देख रहे हैं। क्या घर, क्या बाहर हर जगह लोग घुटते नजर आ रहे हैं। लोगों के मन में अपनी जिंदगी में आई इस काली साया का गंभीर दहशत है। चीख-पुकार, रुदन, क्रंदन, अश्रु भरे नयन, चित्कार करती आवाजें इस महामारी की भयावहता को और गंभीर रूप दे रहे हैं। शायद हीं ऐसा कोई इलाका हो जहां इस वैश्विक महामारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई हो और लोगों को अपनी चपेट में ना लिया हो। इसमें कोई शंका नहीं कि मौजूदा दौर बेहद ही डरावना और रुह कंपा देने वाली है। कोरोना का प्रसार इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा बहुत ज्यादा है जिसका एकमात्र कारण है कि हमारी सरकारें इस बार इसके प्रसार को शय देती रही और अब जब हालात बद से बदतर हो चुके हैं, अस्पतालों में बेड खाली नहीं हैं, ऑक्सीजन की भयानक कमी हो रही है, स्वास्थ्य संबंधी सामग्रियां कम पड़ ...