टूटती सांसों का दौर

 टूटती_सांसों_का_दौर


कोरोना वायरस ने भारत को कितनी बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया है इसकी बानगी हर ओर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ती है। लोगों का जिंदगी और मौत से जूझने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। यह वह दौर है जिसमें लोग अपनी नजरों के सामने हीं बेबस और लाचार होकर अपनों की हीं सांसें टूटती देख रहे हैं। क्या घर, क्या बाहर हर जगह लोग घुटते नजर आ रहे हैं। लोगों के मन में अपनी जिंदगी में आई इस काली साया का गंभीर दहशत है। चीख-पुकार, रुदन, क्रंदन, अश्रु भरे नयन, चित्कार करती आवाजें इस महामारी की भयावहता को और गंभीर रूप दे रहे हैं। शायद हीं ऐसा कोई इलाका हो जहां इस वैश्विक महामारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई हो और लोगों को अपनी चपेट में ना लिया हो। इसमें कोई शंका नहीं कि मौजूदा दौर बेहद ही डरावना और रुह कंपा देने वाली है।

कोरोना का प्रसार इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा बहुत ज्यादा है जिसका एकमात्र कारण है कि हमारी सरकारें इस बार इसके प्रसार को शय देती रही और अब जब हालात बद से बदतर हो चुके हैं, अस्पतालों में बेड खाली नहीं हैं, ऑक्सीजन की भयानक कमी हो रही है, स्वास्थ्य संबंधी सामग्रियां कम पड़ रही है, स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर दिखावा और छलावा हो रहा है तो सरकारें लॉकडाउन की घोषणा कर रही हैं। #तूफान_आने_से_पहले_यदि_सजग_हो_जाया_जाए_तो_नुकसान_कम_होता_है। लेकिन सरकार ने इस बार तूफान को ना सिर्फ आने दिया बल्कि वह मूकदर्शक बनकर उसके द्वारा किए जाने वाले सर्वनाशों को भी देखती रही। अब हालात बिल्कुल बेकाबू हो गए हैं। सरकारें लाख बातों का डिंग हांक ले लेकिन वक्त और हालात उसकी नाकामी की गवाही पुरजोर तरीके से दे रहा है।

पहले से जितने अस्पताल थे उसके अलावा कोरोना संक्रमितों के इलाज हेतु नए अस्पताल बनाए जा रहे हैं, वेंटिलेटर, दवाईयां, किट, ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर सहित अन्य स्वास्थ्य सामग्रियां मंगवाए व उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच सरकारी कागज का आंकड़ा और हकीकत के हालात में जमीन-आसमान का अंतर है। ऑक्सीजन की भारी कमी से देश बुरी तरह जूझ रहा है। जैसा कि सभी जानते हैं कि निजी क्षेत्र की बड़ी-बड़ी कंपनियों ने अपनी सारी ऑक्सीजन कोरोना के इलाज में देने की बात कही है, विदेशों से भी ऑक्सीजन सिलेंडर, कंसंट्रेटर और जनरेटर मंगवाए जा रहे हैं, भारतीय रेलवे द्वारा ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाकर समूचे देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने की कोशिश की जा रही है, कई स्वयंसेवी संस्थाएं व लोग जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने हेतु रात-दिन एक किए हुए हैं लेकिन हकीकत की दास्तां इन सभी प्रयासों पर पानी फेर देने वाला है। प्रतिदिन हजारों व्यक्ति ऑक्सीजन ना मिल पाने के कारण अपनी जिंदगी की जंग हार रहे हैं। अस्पतालों में बेड की कमी के कारण लोग सड़क किनारे बेहतर इलाज की आस में पड़े हुए हैं और वहीं से ऑक्सीजन, दवा, इंजेक्शन आदि उपलब्ध करने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

एक तरफ जहां पूरा देश इस भयंकर महामारी के कारण स्वास्थ्य संबंधी भारी अभाव से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी ओर देश मानवता और इंसानियत को तार-तार कर देने वाले दानवों के कृत्यों से बुरी तरह घायल हो रहा है। मानवता का आशय तो परोपकारिता से जुड़ा है लेकिन मनुष्य शरीर में दानवी प्रवृत्ति वाले कई लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में स्वास्थ्य संबंधी सामग्रियों की कालाबाजारी कर रहे हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर, इंजेक्शन, दवाएं, एम्बुलेंस के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सामग्रियों का पूरे देश में कालाबाजारी हो रहा है। जिसे जहां मौका मिल रहा है वह वहां लूट रहा है। हलांकि सरकार इस पर लगाम लगाने की कोशिश कर रही है लेकिन भ्रष्टाचार और कालाबाजारी ने सरकार की कोशिशों पर पूरी तरह पानी फेर दिया है। बड़े शर्म की बात है कि मानवता और इंसानियत को तार-तार कर देने वाले इन दलालों ने जिंदगी को लूटना शुरू कर दिया है। पूरे देश में छोटे से बड़े अस्पताल, डॉक्टर्स व अन्य लोग बड़ी मात्रा में ऐसी करतूत करते हुए भरसक पकड़े जा रहे हैं लेकिन कालाबाजारी फिर भी अपने चरम पर है। अवसर पाकर, लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर कालाबाजारी और पैसे ऐंठने सरीखी करतूत मानवीय अस्मिता को बुरी तरह चोटिल करती है। उन्हें ध्यान रहे कि प्रकृति की आंखों से कुछ भी ओझल नहीं, वह उन दानवों के कृत्यों का हिसाब जरूर करेगी।

#मानव_के_रूप_में_यदि_हम_किसी_को_कुछ_दे_नहीं_सकते_तो_उनसे_हमें_कुछ_भी_छीनने_का_कोई_हक_नहीं_है। जिस तरह के हालात चल रहे हैं उसमें सभी को प्रकृति से हीं उम्मीदें हैं कि शायद कोई चमत्कार हो ताकि टूटती सांसों का यह सिलसिला थम जाए और जन-जीवन फिर से पूर्ववत् पटरी पर आ जाए।

Comments

Popular posts from this blog

अटल...एक व्यक्ति नहीं, एक विचार

खुद की सामर्थ्यता बेहद जरूरी

रिश्ता....जिंदगी में हुए या बनाए गए विभिन्न प्रकार के संबंधों की दास्ताँ ! जिंदगी जीने के लिए रिश्ते का होना बेहद जरूरी होता है ! रिश्ता बिना हमारा जीवन नीरस होता है ! जिंदगी में स्थापित रिश्तों के दो माध्यम होते हैं ! एक जो रिश्ते हमारे पृथ्वी पर आने के साथ खुद ब खुद ऊपर से हीं बनकर आते हैं और दूसरा जो हम पृथ्वी पर आने के बाद बनाते हैं ! दोनों रिश्ते जिंदगी में बेहद खास होते हैं ! ये रिश्ते जिंदगी के साथ हमें कई नए आयामों से गुजारते हैं जो हमें नए अनुभव प्रदान करते हैं ! रिश्ते हमारी जिंदगी को मजबूत बनाते हैं ! रिश्ते बनाने की कोई उम्र निर्धारित नहीं होती बल्कि जिंदगी के हर पड़ाव पर रिश्ता बनाया जा सकता है ! बने हुए रिश्ते किसी भी लाभ-हानि , किसी भी मतलब , अपेक्षाओं और आकाक्षाओं से इतर होते हैं ! स्थापित रिश्तों का बने रहना और चलते रहने में हमारी आपसी समझ महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है ! समय और परिस्थिति के अनुसार रिश्तों की स्थापना और टूट भी होती रहती है , पर रिश्ते में आए कुछ खट्टे अनुभव और बात को दरकिनार करके रिश्ते में आई उदासीनता और रिक्तता को दूर कर उसे पुनर्जीवित और पुन: स्थापित करना जिंदगी को खूबसूरत बनाता है , पर टूटे रिश्ते को पुन: स्थापित होने का समय सीमा होता है जिसके अंदर वह रिश्ते पुन: स्थापित होते हैं और रिश्ता पूर्ववत हो जाता है लेकिन समय सीमा पार करते हीं पूर्व बने रिश्ते को पुन: स्थापित करने की जो संभावना होती है वह संकुचित होती जाती है और अंत में वह क्षीण हो जाती है ! रिश्ते की इस समय सीमा का निर्धारण भी उस रिश्ते में बँधे लोग और उसकी गहराई करते हैं ! रिश्ते बनाना बड़ी बात नहीं बल्कि उसे निभाना बड़ी बात होती है ! बने हुए रिश्तों की गहराई सामयिक परिस्थितियों के साथ पता चलती है ! शब्दों से रिश्तों की गहराई और उसका स्थायित्व बताने वाले रिश्ते की कसौटी पर प्राय: खड़े नहीं उतरते ! रिश्ते की गहराई बताने की आवश्यकता नही पड़ती बल्कि यह तो महसूस हो जाती है ! रिश्तों के माध्यम से हम जीवन के उन पहलूओं को स्पर्श करते हैं जो अनेक खट्टे-मीठे अहसासों से रूबरू करवाते हैं ! रिश्तों में बँधे लोगों की आपसी पहल, समझ और प्रयास पर रिश्तों की उम्र निर्धारित होती है ! जिंदगी में बनाए हुए रिश्तों की संख्या भले हीं कम हो पर जो रिश्ते बनाए गए हैं उसे सहेजना हमारी जिम्मेदारी और कर्तव्य है ! Vinayak Suman